‘रामायण’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, छठे दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 823 करोड़ के पार

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण: भाग 1' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड के बाद कारोबारी दिनों में भी फिल्म की कमाई में मजबूती बनी हुई है। रिलीज के छह दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन यानी मंगलवार को भारत में 94.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 440.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 526.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशी बाजारों में छठे दिन फिल्म ने करीब 35 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही विदेशों में कुल कमाई 297 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस तरह फिल्म का दुनियाभर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 823.50 करोड़ रुपये हो गया है।
इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 107.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। मंगलवार को कमाई में करीब 12.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का कारोबार मजबूत बना हुआ है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी इस फिल्म में साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
