म.प्र. के गन्ना उत्पादकों को मिल रहा सबसे ज्यादा 450 रूपये प्रति क्विंटल उचित एवं लाभकारी मूल्य

भोपाल। मध्यप्रदेश के गन्ना किसानों के आर्थिक हितों की रक्षा करने, गन्ना उत्पादन को प्रोत्साहन तथा शक्कर उद्योग की निरंतरता बनाए रखने के लिए सर्वाधिक दर पर गन्ना क्रय किया जा रहा है। प्रदेश में अन्य गन्ना उत्पादक राज्य की तुलना में से ज्यादा फेयर एण्ड रिन्यूनेटेटिव दर गन्ना उत्पादक किसानों को मिल रही हे।
भारत सरकार ने पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (Fair and Remunerative Price–FRP) ₹365 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
वर्तमान में मध्यप्रदेश के निजी शक्कर कारखानों द्वारा गन्ना किसानों से गन्ना फसल क्रय करने 440 से 455 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किये गये है। यह दर वर्तमान में अन्य राज्यो के निजी क्षेत्र के शक्कर कारखानों की घोषित दरो में सबसे ज्यादा है। यह मूल्य किसानों के हित में एक बड़ा कदम है जो निर्धारित FRP से अधिक है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो और गन्ना उत्पादन के प्रति उनका रुझान बना रहे, इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गन्ना उत्पादक किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है।
भारत सरकार ने गन्ने की खरीदी फेयर एण्ड रिन्यूनेरेटिव दर 365 रुपये प्रति क्विंटल रखी है। मध्यप्रदेश में किसानों को देश में सबसे ज्यादा 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीदी रेट मिल रहा है। मध्यप्रदेश से ज्यादा गन्ना उत्पादन करने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 400 रुपये प्रति क्विंटल रेट मिल रहा है। उत्तरप्रदेश देश का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य है लेकिन वहां 400 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। दूसरे नम्बर पर महाराष्ट्र है जहां 320 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। तीसरे नम्बर पर कर्नाटक है जहां किसानों को 360 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। गुजरात में 341.10 रुपये प्रति क्विंटल, छतीसगढ़ में 425 रुपये प्रति क्विंटल, हरियाणा में 430 रुपये प्रति क्विंटल, बैतूल में (म.प्र) में 440 रुपये प्रति क्विंटल और नरसिंहपुर (म.प्र) में 450 रुपये प्रति क्विंटल दर से खरीदी भाव मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि म.प्र में 6.35 लाख मीट्रिक टन गन्ना होता है। सबसे ज्यादा नरसिंहपुर (3.70 लाख मीट्रिक टन) दूसरे नम्बर पर बैतूल (1.38 लाख मीट्रिक टन) तीसरे नम्बर पर छिन्दवाड़ा (36,917 मीट्रिक टन) चौथे नम्बर पर दतिया (22,039 मीट्रिक टन) और पांचवे नंबर पर जिला बुरहानपुर (14,743 मीट्रिक टन) है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना
मीनाक्षी नटराजन मैदान में, राज्यसभा सीट पर बढ़ी सरगर्मी
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan ) ने सोमवार को विधानसभा स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस ने शक्ति…
‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ किताब का CM मोहन यादव ने किया विमोचन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया को भारत बनाने के लिए एक नहीं अनेक ऐतिहासिक और स्मरणीय कार्य किए हैं। हमारी न्याय व्यवस्था के निर्णय से जहां…
OPD में बिल्ली ने 3 बच्चों का दिया जन्म, मेडिकल कॉलेज के डीन ने दी ये सफाई
इंदौर स्थित एम वाय अस्पताल के ओपीडी (OPD) में बिल्ली के बच्चों के जन्म लेने की घटना ने मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। छह महीने पहले इसी अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों…
