24 घण्टे ऑनलाइन

लक्ष्मी पूजन के बाद घर में सोया परिवार, आग ने छीन ली छह जिंदगियां

November 9, 2026
2 min read
लक्ष्मी पूजन के बाद घर में सोया परिवार, आग ने छीन ली छह जिंदगियां

धाराशिव। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में परिवार का एक बच्चा किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिवाली के त्योहार के बीच हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

येडशी गांव निवासी गोविंद करंडे ने अपने घर में लक्ष्मी पूजन के अवसर पर घर और मकान से लगी किराना दुकान के बाहर आकर्षक सजावट की थी। दिनभर त्योहार की तैयारियों और पूजा-पाठ के बाद परिवार के सभी सदस्य रात में सोने चले गए।

इसी दौरान मध्यरात्रि करीब 2:30 बजे अचानक उनके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहे लोगों को संभलने और बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।

इस भीषण हादसे में गोविंद करंडे, उनकी पत्नी, दो बेटियों और उनके बुजुर्ग माता-पिता सहित परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई जबकि परिवार का एक बच्चा किसी तरह घर से बाहर निकलने में कामयाब रहा, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों और आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने का प्रयास किया। हालांकि, आग की लपटें बेहद तेज होने के कारण किसी के लिए भी घर के अंदर पहुंचना संभव नहीं हो सका।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल सुबह करीब 4:20 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र में तत्काल अग्निशमन सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण आग बुझाने के प्रयासों में बाधा आई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलंब और तुलजापुर से अग्निशमन दल की टीमों को तत्काल मौके पर बुलाया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया गया।

दीये से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में जलाए गए दीये (पणती) से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…

राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं

नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…

गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट

मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…

महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…