12 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, डोडा में सबसे तेज झटके

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिले में शनिवार को भूकंप के लगातार झटके महसूस किए गए। महज 12 घंटे के दौरान चार बार धरती कांपी। सबसे तेज भूकंप सुबह 8:48 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.8 दर्ज की गई। इसकी गहराई जमीन से सिर्फ 5 किलोमीटर नीचे बताई गई है।
किश्तवाड़ से डोडा तक महसूस हुए झटके
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह 2:38 बजे किश्तवाड़ में 3.3 तीव्रता का पहला भूकंप आया। इसके करीब छह घंटे बाद सुबह 8:31 बजे डोडा में 2.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।
अभी लोग इन झटकों से उबरे भी नहीं थे कि 17 मिनट बाद सुबह 8:48 बजे डोडा में 3.8 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इसके बाद दोपहर 1:09 बजे इसी जिले में 2.9 तीव्रता का चौथा झटका महसूस किया गया।
ताजिकिस्तान में भी भूकंप, नुकसान की खबर नहीं
इस बीच ताजिकिस्तान में भी शनिवार को दो बार भूकंप आया। यहां पहला झटका सुबह 2:42 बजे 4.0 तीव्रता का दर्ज किया गया। इसके बाद दोपहर 1:36 बजे 4.1 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया।
फिलहाल जम्मू-कश्मीर और ताजिकिस्तान में आए इन भूकंपों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, लगातार झटकों के कारण स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; सर्च ऑपरेशन शुरू
‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की आधिकारिक…
IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)…
बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप…
