24 घण्टे ऑनलाइन

निवेशकों की पहली पसंद बन रहा उत्तर प्रदेश: CM योगी

November 12, 2026
2 min read
निवेशकों की पहली पसंद बन रहा उत्तर प्रदेश: CM योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विस्तार और निवेश की बढ़ती संभावनाओं को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश अब देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में अपनी पहचान बना चुका है। नए प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि इससे कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती मिलेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के नए अवसर भी खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश पलायन, पिछड़ेपन, उपेक्षा, पहचान के संकट और अराजकता जैसी समस्याओं से जूझ रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अब प्रदेश ने अपनी पुरानी छवि को पीछे छोड़ते हुए नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश आज उपद्रव से उत्सव प्रदेश बन चुका है और माफिया राज की जगह कानून का शासन स्थापित हुआ है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था ने प्रदेश में कारोबारियों और निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। पुलिस की भर्ती और आधुनिकीकरण के साथ अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। इसी दौरान उन्होंने यूपी के बुलडोजर का उल्लेख करते हुए CNS से कहा कि वह उत्तर प्रदेश में बुलडोजर का निर्माण करे। उन्होंने कहा कि कंपनी यहां ट्रैक्टर निर्माण के लिए भी आई है और उत्तर प्रदेश का बुलडोजर पहले ही एक ब्रांड बन चुका है, ऐसे में इसकी देश-विदेश में मांग अपने आप बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार, मजबूत सेक्टर आधारित नीतियां और बेहतर औद्योगिक सुविधाएं प्रदेश को निवेश के लिए आकर्षक बना रही हैं। उन्होंने बताया कि FDI और Fortune 500 कंपनियों सहित विभिन्न निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश में 36 से अधिक सेक्टर आधारित नीतियां लागू की गई हैं। डेडिकेटेड कंट्री डेज और विशाल इंडस्ट्रियल लैंड बैंक जैसी व्यवस्थाओं के जरिए भी निवेशकों को सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार का जोर इन पहलों के माध्यम से उत्तर प्रदेश को उद्योग और रोजगार के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने पर है। 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें