24 घण्टे ऑनलाइन

छठ पर्व पर मुख्य सचिव ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

November 16, 2026
1 min read
छठ पर्व पर मुख्य सचिव ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने छठ महापर्व के अवसर पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा, तपस्या एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

सूर्य उपासना का यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, स्वच्छता, अनुशासन, संयम और सामाजिक एकता की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे और उत्तराखण्ड निरंतर विकास एवं उन्नति के नए आयाम स्थापित करे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें