24 घण्टे ऑनलाइन

गणतंत्र दिवस पर 942 जवानों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड-सर्विस मेडल

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर गैलेंट्री अवॉर्ड्स (Gallantry Award) का ऐलान हो चुका है। इस बार 942 जवानों को राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 95 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड (Gallantry Award) , 101…

24GhanteOnline
January 25, 2025
1 min read

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर गैलेंट्री अवॉर्ड्स (Gallantry Award) का ऐलान हो चुका है। इस बार 942 जवानों को राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 95 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड (Gallantry Award) , 101 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से नवाजा जाएगा। जिन 95 जवानों को वीरता पुरस्कार मिलेगा, उनमें 78 पुलिसकर्मी हैं और 17 फायर विभाग के कर्मचारी हैं।

वहीं, जिन 101 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 85 पुलिस सेवा, 05 अग्निशमन सेवा, 07 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 04 सुधार सेवा के जवानों के नाम शामिल हैं।

बदल गई असिस्टेंट प्रोफेसर की एग्जाम डेट, TGT-PGT भर्ती परीक्षा तिथि में भी हुआ बदलाव


इसके अलावा जिन 746 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड (Gallantry Award) दिया जाएगा, उनमें 634 अवॉर्ड पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 पुरस्कार नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 36 अवॉर्ड सुधार सेवा के जवानों को दिए जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।