24 घण्टे ऑनलाइन

Fortuner से ज्यादा Toyota की ये गाड़ी लोगों को पसंद है! 1 महीने में बिक गई 9295 यूनिट्स

Fortuner का भौकाल तो आप जानते ही हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि Toyota की इस SUV से भी ज्यादा ग्राहक कंपनी की कौन सी गाड़ी को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं? पिछले महीने टोयोटा ने 30,085 गाड़ियों की बिक्री की है और कंपनी का…

24GhanteOnline
December 16, 2025
3 min read

Fortuner का भौकाल तो आप जानते ही हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि Toyota की इस SUV से भी ज्यादा ग्राहक कंपनी की कौन सी गाड़ी को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं? पिछले महीने टोयोटा ने 30,085 गाड़ियों की बिक्री की है और कंपनी का साल-दर-साल की ग्रोथ 19 फीसदी बढ़ी है. एक ओर जहां कंपनी की एनुअल ग्रोथ मजबूत संकेत दे रही है, हम आज आपको बताएंगे कि कंपनी के वो कौन से टॉप 5 मॉडल्स हैं जो ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं?

Toyota Cars: ये हैं टॉप 5 गाड़ियां


Gaadiwaadi के मुताबिक, पहले नंबर पर इनोवा रेंज है जिसमें Hycross और Crysta शामिल है, टोयोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से ये टॉप पर है. नवंबर में कंपनी ने इन दोनों की कुल मिलाकर 9295 यूनिट्स की बिक्री की है जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा है. MPV की डिमांड इसकी हाइब्रिड अपील और फैमिली-ओरिएंटेड पोजिशनिंग की वजह से बनी हुई है.

दूसरे पायदान पर Toyota Glanza, इस गाड़ी की भी एनुअल ग्रोथ काफी शानदार रही है. इस प्रीमियम हैचबैक की नवंबर में 5032 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि पिछले साल नवंबर में इस कार की 3806 यूनिट्स बिकी थी, ये साल-दर-साल 32 फीसदी ग्रोथ को दिखाता है.

तीसरा नंबर पर Toyota Taisor, इस गाड़ी की सेल भले ही पिछले साल की तुलना 12 फीसदी गिरी है लेकिन फिर भी इस कार ने टॉप 5 में जगह बनाई हुई है. पिछले साल नवंबर में इस कार की 3620 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि इस साल नवंबर में इस गाड़ी की 3177 यूनिट्स बिकी है.

चौथे नंबर पर Toyota Rumion है, इस गाड़ी ने मामूली ग्रोथ दिखाई है. पिछले महीने नवंबर में 1818 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल इस कार की 1803 यूनिट्स बिकी थी. साल दर साल के हिसाब से इस कार ने 1 फीसदी की ग्रोथ दिखाई है.
पांचवे नंबर पर Toyota Hyryder, इस गाड़ी ने साल दर साल के हिसाब से 52 फीसदी की ग्रोथ दिखाई है. पिछले महीने इस कार की 7393 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल नवंबर में इस कार की 4857 यूनिट्स की बिक्री हुई थी.

ध्यान दें:  Fortuner की सेल्स की बात करें तो पिछले महीने इस कार की 2676 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल नवंबर में कंपनी ने इस एसयूवी की 2865 यूनिट्स को बेचा था. इसका मतलब ये हुआ कि साल दर साल के हिसाब से इस गाड़ी की सेल्स 7 फीसदी गिरी है.

Tags:Toyota

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…