24 घण्टे ऑनलाइन

90 साल के मौलाना ने किया दूसरा निकाह, बेटों और पोतों ने पूरा किया पिता का सपना

खैबर पख्तूख्वा। पाकिस्तान से एक ऐसी शादी सामने आई है, जो समाज के लिए मिसाल बन गई है। एक 90 साल के शख्स के 4 बेटों ने उसकी दूसरी शादी (Nikah) कराई है। बेटों ने ऐसा कर अपने बाप के एक पुराने सपने को पूरा किया है। जानकारी…

24GhanteOnline
May 26, 2025
2 min read

खैबर पख्तूख्वा। पाकिस्तान से एक ऐसी शादी सामने आई है, जो समाज के लिए मिसाल बन गई है। एक 90 साल के शख्स के 4 बेटों ने उसकी दूसरी शादी (Nikah) कराई है। बेटों ने ऐसा कर अपने बाप के एक पुराने सपने को पूरा किया है। जानकारी के मुताबिक विवाह समारोह खैबर पख्तूनख्वा के शिंगाला जिले में हुआ है।

90 साल के मौलाना सैफुल्लाह ने अपना दूसरा निकाह (Nikah) अपने बच्चों, पोतों और रिश्तेदारों के सामने कबूल किया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक सैफुल्लाह के बेटे लंबे समय से अपनी पिता के लिए पत्नी की तलाश में थे। दुल्हन के मिलने के बाद बेटों ने शान और सम्मान से अपने पिता की शादी रचाई।

बेटों का कहना है कि उनकी मां की मौत के बाद पिता अकेला महसूस करने लगे थे, जिसको दूर करने के लिए उन्होंने दूसरा निकाह (Nikah) कराने की योजना बनाई। शादी में शामिल लोगों ने कहा कि मौलाना सैफुल्लाह के बेटों का यह कदम माता-पिता की इच्छाओं का सम्मान करने और बुढ़ापे में भी उनकी खुशी को प्राथमिकता देने का एक सशक्त उदाहरण है।

बारात में डीजे बजाना दूल्हे को पड़ा भारी, उलमा ने निकाह पढ़ाने से कर दिया इनकार


निवासियों ने परिवार के इस फैसले को प्रगतिशील और दयालु कदम बताते हुए कहा कि यह समुदायों को याद दिलाता है कि प्यार और साथ हमेशा के लिए आशीर्वाद हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…