24 घण्टे ऑनलाइन

बलूचिस्तान में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, पहचान पूछकर 9 लोगों मारी गोली

पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) में 9 लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर झोब इलाके में बंदूकधारियों ने पहले एक बस को रुकवाया। फिर बस में मौजूद यात्रियों की पहचान पूछी और उन्हें गोली (Shot) मार…

24GhanteOnline
July 11, 2025
2 min read

पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) में 9 लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर झोब इलाके में बंदूकधारियों ने पहले एक बस को रुकवाया। फिर बस में मौजूद यात्रियों की पहचान पूछी और उन्हें गोली (Shot) मार दी। इस हमले में मारे गए सभी लोग पाकिस्तान के पंजाब से थे। वे क्वेटा से लाहौर जा रहे थे। इस एक आतंकवादी घटना के रूप में देखा जा रहा है।

क्वेटा से ताफ्तान जा रही थी बस


एक अधिकारी ने कहा कि इन नौ लोगों के शव बाद में पास के पहाड़ी इलाकों में एक पुल के पास मिले, इन्‍हें गोली (Shot)मारी गई थी। बस क्वेटा से ताफ्तान जा रही थी कि इस बीच हथियारबंद लोगों ने बस को रोका और यात्रियों की पहचान करने के बाद नौ लोगों को पहाड़ी इलाके में ले गए थे।

वहीं, एक अलग घटना में उसी हाईवे पर एक कार पर गोलीबारी की गई, जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने कही कार्रवाई की बात


बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने कहा कि नोशकी राजमार्ग पर 11 लोगों की हत्या में शामिल आतंकवादियों को माफ नहीं किया जाएगा और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

बुगती ने कहा कि हमलों में शामिल आतंकवादियों का पीछा किया जाएगा, उनका उद्देश्य बलूचिस्तान की शांति को नुकसान पहुंचाना है।

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है।

किसी भी आंतकी संगठन ने नहीं ली जिम्‍मेदारी


वहीं, अब तक किसी भी प्रतिबंधित संगठन ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस साल हाल के हफ्तों में प्रांत में प्रतिबंधित संगठनों और आतंकवादियों द्वारा आतंकी हमलों में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें सुरक्षा बलों और प्रतिष्ठानों को भी खुलेआम निशाना बनाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…