कंटेनर लॉरी से टक्कर के बाद स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Accident) हुआ है। यहां हिरियूर तालुक में गोरलाथू गांव के पास नेशनल हाईवे 48 पर कंटेनर लॉरी और स्लीपर बस की भीषण टक्कर हो गयी। इस टक्कर के बाद बस में आग लग गयी।…
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Accident) हुआ है। यहां हिरियूर तालुक में गोरलाथू गांव के पास नेशनल हाईवे 48 पर कंटेनर लॉरी और स्लीपर बस की भीषण टक्कर हो गयी। इस टक्कर के बाद बस में आग लग गयी। हादसे में जलकर कम से कम 9 लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
चित्रदुर्ग जिले के नेशनल हाईवे-48 पर गोरलाथु क्रॉस के पास पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पार कर सामने से आ रही स्लीपर बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सड़क के बीचों बीच आग लग गई। यात्री जब तक कुछ समझ पाते तब तक बस धू-धू कर जलाने लगी। बताया जा रहा है कि ट्रक हीरियूर से बेंगलुरु और बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी।
हादसे (Accident) में बस में सवार 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बाकी कई घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया है। हीरियूर ग्रामीण थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। बस में 15 महिलाएं और 14 पुरुष यात्रा कर रहे थे।
बताया जाता है कि बस की कुल 32 सीटों पर 29 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान बस चालक, कंडक्टर और कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। सड़क हादसे (Accident) में ट्रक चालाक कुलदीप की भी मौत हो गई है। बेंगलुरु के रहने वाले गगन श्री- रश्मि और गोकर्ण के रहने वाले रक्षिता बस में ही यात्रा कर रहे थे। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद नेशनल हाईवे-48 पर 30 किलोमीटर का जाम लग गया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
