24 घण्टे ऑनलाइन

बेकाबू होकर पलटी बारात जा रही बस, 9 बरातियों की मौके पर मौत; 50 से ज्यादा घायल

लातेहार: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से झारखंड के लातेहार के महुआडांड में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे बाराती भीषण हादसे (Bus Accident) का शिकार हो गए। घटना में 9 लोगों की मौके पर ही…

24GhanteOnline
January 19, 2026
3 min read
बेकाबू होकर पलटी बारात जा रही बस, 9 बरातियों की मौके पर मौत; 50 से ज्यादा घायल

लातेहार: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से झारखंड के लातेहार के महुआडांड में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे बाराती भीषण हादसे (Bus Accident) का शिकार हो गए। घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक बस पर सवार होकर लगभग 90 बाराती, झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत महुआडांड़ थाना क्षेत्र के लोध गांव आ रहे थे। तभी वह हादसे (Accident) का शिकार हो गए।

इस घटना में घायल लोगों को महुआडांड़ के स्वास्थ्य केंद्र और अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से कई घायल लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि छतीसगढ़ के बलरामपुर के पिपरसोत गांव से झारखंड के लातेहार आते वक्त बस में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। इसी वजह से ये हादसा हुआ। बस की क्षमता लगभग 50 लोगों के बैठने की थी, लेकिन हादसे ( Accident) के वक्त बस में लगभग 90 लोग सवार थे। इनमें बच्चे और बूढ़ों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

जब ओवरलोडेड बस लातेहार जिला के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में पहुंचीं तो ड्राइवर का कंट्रोल हट गया। इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि ओरसा घाटी में पहुंचते ही बस के ब्रेक फेल हो गए थे, जिस वजह से बस बेकाबू हो गई और अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गई। हादसे (Accident) के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि दो दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। भीषण बस हादसे (Bus Accident) में मृत लोगों की पहचान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के पिपरसोत गांव के रहने वाली लीलावती देवी, रमेश मनिका, फगुआ राम, रेशांति देवी, प्रेमा देवी, सीता देवी, सोनामती देवी, सुखना भुईया, विजय सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी


अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे की असल वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन कारणों के चलते हुआ। क्या बस का ब्रेक फेल हो गया था या फिर बस के ओवरलोड होने की वजह से ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया। वहीं लातेहार जिला में हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार जिला के उपायुक्त को तत्काल घायलों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…