24 घण्टे ऑनलाइन

हिमाचल में प्राकृतिक का कहर जारी, अब तक 82 की मौत

हिमाचल प्रदेश समेत भारत के कई राज्य इस समय भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में है। 20 जून से 6 जुलाई तक 19 बार बादल फटने (Cloudburst) की घटना सामने आयी है। जिससे बाढ़ और कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है। इस दौरान अलग-अलग घटनाओं…

24GhanteOnline
July 7, 2025
2 min read

हिमाचल प्रदेश समेत भारत के कई राज्य इस समय भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में है। 20 जून से 6 जुलाई तक 19 बार बादल फटने (Cloudburst) की घटना सामने आयी है। जिससे बाढ़ और कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है। इस दौरान अलग-अलग घटनाओं में 82 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, लगातार बारिश, लैंड स्लाइड व बारिश के चलते 269 सड़कें अब भी बंद हैं।

हिमाचल प्रदेश के अलावा, उत्तराखंड के श्रीनगर में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ। इसके बाद बद्रीनाथ हाईवे को बंद कर दिया गया है। साथ ही कई वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रोका गया हैं। अब वहां मलबा हटाने का काम जारी है लेकिन भारी बारिश के कारण काफी परेशानियां हो रहीं हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में मानसून ने कहर मचाया है। शहडोल में लगातार 24 घंटे बारिश हुई। इस बारिश के कारण आधी रात में 3 हज़ार घरों में पानी भर गया जिसके वजह से लोगों का काफी नुकसान हुआ।

यूपी के अयोध्या में सरयू नदी उफान पर है। जिसका जलस्तर 91.35 मीटर पहुंच गया है। ये वार्निंग लेबल से केवल 20 सेमी मीटर नीचे है। अगर 1 सेमी प्रति घंटे के रफ़्तार से पानी बढ़ता रहा तो आज वार्निंग लेबल पार कर जाने की संभावना है।

वहीं, छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग में भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। यहां कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों को कई तरह की दिक्कत सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे 343, अंबिकापुर-राजपुर मुख्य मार्ग पर नदियां पुल के ऊपर बह रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…