24 घण्टे ऑनलाइन

रक्षामंत्री को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, दो मिनिस्टर समेत 8 की मौत

घाना में एक भयानक हेलीकॉप्टर दुर्घटना (Helicopter Crash) में देश के रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमाने बोआमा और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुरताला मुहम्मद सहित कुल 8 लोगों की मौत हो गई। ये सभी मंत्री और अन्य सदस्य एक पर्यावरण…

24GhanteOnline
August 7, 2025
2 min read
रक्षामंत्री को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, दो मिनिस्टर समेत 8 की मौत

घाना में एक भयानक हेलीकॉप्टर दुर्घटना (Helicopter Crash) में देश के रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमाने बोआमा और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुरताला मुहम्मद सहित कुल 8 लोगों की मौत हो गई। ये सभी मंत्री और अन्य सदस्य एक पर्यावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अक्रा से ओबुआसी जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में उनका हेलीकॉप्टर अचानक संपर्क टूटने के बाद घने जंगल में क्रैश (Helicopter Crash) हो गया।

राष्ट्रपति जॉन महामा के प्रमुख सचिव जूलियस डेब्राह ने इस दुर्घटना की पुष्टि की और इसे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री, पर्यावरण मंत्री, सत्ताधारी दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चालक दल के सदस्य इस हादसे में जान गंवा चुके हैं। सरकार ने पूरे देश में शोक व्यक्त करते हुए अगले आदेश तक राष्ट्रीय झंडा आधा झुकाने के निर्देश जारी किए हैं।

helicopter crash in ghana defense minister edward omane boamah

हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) की घटना उस वक्त हुई जब मंत्री अपने पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। अचानक रडार से संपर्क टूटने के बाद विमान घने जंगल में गिर गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत बचाव और जांच शुरू कर दी गई है।


 











View this post on Instagram






















 

A post shared by Cutie_juls (@cutie_jullss)


रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमाने बोआमा, जो पेशे से डॉक्टर थे, इस साल जनवरी में इस पद पर नियुक्त हुए थे। वे देश की उत्तरी सीमा पर बढ़ते सुरक्षा खतरों के बीच रणनीतियों का नेतृत्व कर रहे थे, खासकर बुरकिना फासो से लगती अस्थिर सीमा क्षेत्र में। वहीं, पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुरताला मुहम्मद अवैध खनन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कड़े कदम उठा रहे थे।

यह हेलीकॉप्टर एक Z-9 यूटिलिटी मॉडल था, जो आमतौर पर ट्रांसपोर्ट और मेडिकल आपात स्थिति के लिए प्रयोग किया जाता है। दुर्घटना की गहन जांच की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

घाना सरकार ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है। देश इस कठिन समय में अपने दो वरिष्ठ मंत्रियों को खोने के गहरे सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…