24 घण्टे ऑनलाइन

SMS हॉस्पिटल आग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8, मुख्यमंत्री पहुंचे अस्पताल

राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस हॉस्पिटल ( SMS Hospital ) में रविवार देर रात लगभग 11 बजकर 50 मिनट पर आग लग गई। यह आग अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में लगी। आग लगने के बाद हॉस्पिटल स्टाफ ने इस वॉर्ड के साथ…

24GhanteOnline
October 6, 2025
2 min read

राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस हॉस्पिटल ( SMS Hospital ) में रविवार देर रात लगभग 11 बजकर 50 मिनट पर आग लग गई। यह आग अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में लगी। आग लगने के बाद हॉस्पिटल स्टाफ ने इस वॉर्ड के साथ आस-पास के वार्ड में भर्ती मरीजों को तुरंत बाहर निकालना शुरू किया। आग के साथ धुआं आस-पास के वार्ड में फैलने से वहां भी मरीजों को परेशानी हुई। 8 लोगों की मौत हॉस्पिटल स्टाफ ने कन्फर्म की है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

8 की मौत, 5 गंभीर झुलसे


आग से सीकर का पिंटू, आंधी का दिलीप, भरतपुर से श्रीनाथ, रुक्मणि, खुश्मा, सर्वेश, दिगंबर वर्मा और सांगानेर से बहादुर की मौत हो गई। मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हालांकि, अभी मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे अस्पताल


एसएमएस अस्पताल ( SMS Hospital ) में आग लगने की घटना पर राजस्थान के मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा, शॉर्ट सर्किट के कारण आईसीयू में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा यहां आए हैं। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ लोगों की जान चली गई है।

#WATCH | Jaipur | Rajasthan CM Bhajanlal Sharma arrived at the Sawai Man Singh Hospital (SMS) to review the situation after a massive fire broke out pic.twitter.com/vhqY5S7p7m


— ANI (@ANI) October 5, 2025

एसएमएस प्रशासन ( SMS Hospital ) हताहतों की संख्या जारी करेगा। 24 में से अधिकांश को बचा लिया गया है। उनका पूरा इलाज हमारी प्राथमिकता है। बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

सुरक्षा व्यवस्था और फायर सिस्टम की समीक्षा


फिलहाल, अस्पताल प्रशासन ने आग लगने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जबकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम आग लगने की वजह की विस्तृत जांच में जुटी है। इस हादसे के बाद पूरे अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और फायर सिस्टम की समीक्षा भी की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।