24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) में तबादलों (Transfer) का सिलसिला लगातार जारी है। महाकुंभ के समापन के बाद आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों का…

24GhanteOnline
March 4, 2025
2 min read
यूपी में आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) में तबादलों (Transfer) का सिलसिला लगातार जारी है। महाकुंभ के समापन के बाद आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

मंगलवार को करीब 8 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। आईपीएस आशीष श्रीवास्तव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में फिर से भेज दिया गया है। जबकि 2011 बैच के आईपीएस राजेश कुमार सिंह को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट  में संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

तबादलों के क्रम में डॉ. के एजिलरसन को आईजी यूपी-112 बनाया गया है। डॉ. के एजिलरसन अभी तक वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। डीआईजी एटीएस रहे मानोज कुमार सोनकर को डीआईजी पीएसी अनुभाग वाराणसी के पद पर भेज दिया गया है।

इसी तरह आईपीएस शगुन गौतम को पुलिस अधीक्षक एपीटीसी सीतापुर नियुक्त किया गया है। शगुन गौतम मौजूदा समय में एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ के पद पर तैनात थी। वहीं कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी रहे आईपीएस राजेश कुमार सिंह को जेसीपी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के पद पर तबादला (Transfer) कर दिया गया है। वेंटिंग में चल रहे आईपीएस देवरंजन वर्मा का डीआईजी नियम एवं ग्रंथ के पद पर भेज दिया गया है। इसी तरह डीसीपी कानपुर नगर रहे आशीष श्रीवास्तव को डीसीपी लखनऊ के पद पर फिर से भेज दिया गया है।

डीसीपी लखनऊ के पद पर तैनात रही अपर्णा गुप्ता को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उप्र. लखनऊ के पद पर भेज दिया गया है। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी रहे सूरज कुमार राय का सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के पद पर तबादला कर दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें