24 घण्टे ऑनलाइन

दुर्गा मंदिर की दीवार पर लिखा '786' और 'अल्लाह', हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में नए साल के मौके पर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। दरअसल, शहर के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित दुर्गा मंदिर (Durga Mandir) की दीवार पर '786' और 'अल्लाह' लिख दिया गया जिससे हिंदू…

24GhanteOnline
January 2, 2025
2 min read

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में नए साल के मौके पर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। दरअसल, शहर के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित दुर्गा मंदिर (Durga Mandir) की दीवार पर '786' और 'अल्लाह' लिख दिया गया जिससे हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश पैदा गया। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर की दीवार पर लिखे शब्दों को मिटवा दिया। फिलहाल, मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है कि आखिर किसने तनाव उत्पन्न करने का प्रयास किया।

पुजारी ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा दुर्गा मंदिर (Durga Mandir) की दीवार पर '786' और उर्दू में 'अल्लाह' लिख दिया गया था, जब लोगों ने इसे देखा तो उनकी भावना को ठेस पहुंची। हिंदू संगठन से जुड़े लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए, उन्होंने पुलिस के सामने विरोध दर्ज कराया। फिलहाल, दीवार पर लिखे शब्दों को मिटवा दिया गया है।

आला हजरत दरगाह से पहले स्थित है ये मंदिर (Durga Mandir)


बता दें कि पूरी घटना बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बिहारीपुर इलाके की है, जहां आला हजरत दरगाह से पहले एक प्राचीन मंदिर है, इसी मंदिर की दीवार पर कुछ शरारती लोगों ने '786' और 'अल्लाह' लिख दिया। घटना बीती रात की बताई जा रही है। जैसे ही इलाके के लोगों ने देखा कि मंदिर पर कुछ लोगों ने ऐसा कुछ लिखा है तो यह खबर जंगल में आग की तरफ फैल गई। फौरन हिंदू संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी बुला लिया गया।

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार


मौके की नजाकत को देखते हुए क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत ही मंदिर पर लिखे हुए शब्दों/अंकों को पेंट से मिटवा दिया। मंदिर के बाहर कोई सीसीटीवी कैमरा ना लगा होने की वजह से आरोपियों का पता नहीं चल सका है। फिर भी पुलिस आसपास बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। साथ ही अब मंदिर में भी कैमरे लगाए जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें