24 घण्टे ऑनलाइन

7 पंजाबियों की गोली मारकर हत्या, पहचान पूछकर उतारा गया मौत के घाट

पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) इलाके में स्थानीय मिलिटेंट्स ने बड़े हमले को अंजाम देते हुए नेशनल हाईवे पर जातीय हमले में 7 पंजाबियों की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। इस हमले में 6 लोग घायल भी हुए हैं। बलूच…

24GhanteOnline
February 19, 2025
2 min read

पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) इलाके में स्थानीय मिलिटेंट्स ने बड़े हमले को अंजाम देते हुए नेशनल हाईवे पर जातीय हमले में 7 पंजाबियों की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। इस हमले में 6 लोग घायल भी हुए हैं। बलूच आर्मी के लड़ाकों ने पहचान पूछकर पंजाबी मुसाफिरों की भी हत्या कर दी। बलूच आर्मी पहले भी टारगेट किलिंग करती आई है।

बलूचिस्तान (Balochistan) के बरखान जिले के राडकन इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-70) पर अज्ञात बंदूकधारियों ने एक यात्री वाहन को अपना निशाना बनाया। हमले में सात पंजाबी व्यक्तियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों की मानें तो मरने वाले लोग मुल्तान की ओर जा रहे थे, उसी समय उन पर हमला किया गया।

मीडिया रिपोर्ट और स्थानीय अधिकारियों की माने तो हमलावर इस हमले की पहले से ही प्लानिंग किए हुए थे। उन्होंने जैसे ही सड़क पर आ रहे वाहन को देखा तो उन्होंने उसे रोक लिया, जिसके बाद वाहन में सवार लोगों की पहचान की गई। उनके कागजात चेक किए गए। पंजाबियों की पहचान की और जातीयता के आधार पर उन्हें मार दिया गया। हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है।

घटना के बाद से ही इलाके में डर का माहौल है। सुरक्षाबलों ने इलाके में जांच और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना ने क्षेत्र में बढ़ती जातीय हिंसा पर चिंता पैदा कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।