24 घण्टे ऑनलाइन

बीजापुर में मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों (Naxalites Encounter) के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। वहीं सात नक्सली भी मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक, जवानों और नक्सलियों के बीच ये भीषण…

24GhanteOnline
December 3, 2025
2 min read

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों (Naxalites Encounter) के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। वहीं सात नक्सली भी मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक, जवानों और नक्सलियों के बीच ये भीषण मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर हो रही है। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, इस मुठभेड़ में सात नक्सलियों (Naxalites) की मौत हुई है। वहीं मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हो गए हैं।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, ये मुठभेड़ बीजापुर के गंगालूर इलाके में चल रही है। मारे गए नक्सलियों (Naxalites) की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है। अभी भी मुठभेड़ चल रही है। पिछले कई घंटे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxalites Encounter) चल रही है। दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हो रही है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में बुधवार सुबह 9 बजे से DRG दंतेवाड़ा-बीजापुर, STF एवं कोबार (CRPF) की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार रुक-रुक कर फायरिंग हो रही थी।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक सात नक्सलियों (Naxalites) के शव बरामद किए गए हैं। यही नहीं SLR राइफलें, 303 राइफलें और अन्य हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं। इस मुठभेड़ में DRG बीजापुर के दो जवान प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी और आरक्षक दुकारू गोंडे शहीद हो गए। वहीं एक अन्य जवान सोमदेव यादव घायल हुए हैं। घायल जवान का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।