24 घण्टे ऑनलाइन

कल हिडमा हुआ ढेर, आज IED एक्सपर्ट मेट्टुरु समेत 7 नक्सलियों को पहुंचाया पाताललोक

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच लगातार दूसरे दिन भी मुठभेड़ हुई। बुधवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में सात नक्सली…

24GhanteOnline
November 19, 2025
1 min read
कल हिडमा हुआ ढेर, आज IED एक्सपर्ट मेट्टुरु समेत 7 नक्सलियों को पहुंचाया पाताललोक

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच लगातार दूसरे दिन भी मुठभेड़ हुई। बुधवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए। एक दिन पहले इसी इलाके में छह माओवादी (Naxalites) ढेर किए गए थे, जिनमें शीर्ष नक्सली कमांडर मादवी हिडमा भी शामिल था।

बुधवार को एडीजी (इंटेलिजेंस) महेश चंद्र लड्ढा ने कहा कि बुधवार को भी सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन जारी रखा। आज सुबह तक सात नक्सली मारे गए हैं। इनमें तीन महिला माओवादी भी शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक बुधवार की मुठभेड़ मंगलवार के पहले एनकाउंटर वाले स्थान से लगभग सात किलोमीटर दूर हुई। सुबह करीब 7 बजे सुरक्षा बलों और छिपे हुए माओवादियों के बीच ताज़ा भिड़ंत शुरू हुई, जिसके बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।