24 घण्टे ऑनलाइन

इमारत की दीवार गिरने से 7 की मौत, भारी बारिश बनी वजह

दिल्ली के जैतपुर में मूसलाधार बारिश के बीच शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर दीवार गिरने (Wall Collapse) से सात लोगों की मौत हो गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य चल रहा…

24GhanteOnline
August 9, 2025
2 min read

दिल्ली के जैतपुर में मूसलाधार बारिश के बीच शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर दीवार गिरने (Wall Collapse) से सात लोगों की मौत हो गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। मरने वालों में तीन बच्चियां भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के जैतपुर थाना स्थित हरीनगर के बाबा मोहन राम मंदिर के पास समाधि स्थल की 50 फुट ऊंची दीवार गिर (Wall Collapse) गई है। जिसके नीचे करीब आठ लोग दब गए थे। हादसे में रविना (8), हसीना (8), रुकसाना (7), ओबीयुल (30), मुतजली (40), सफीकुील (26) और डोली (25) की मौत हो गयी। जबकि एक घायल हाशिबुल है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित मूलरूप से पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के रहने वाले थे। यह सभी कूड़ा बीनने का काम करते थे। प्लॉट के अंदर दीवार के पास कुछ लोगों ने झुग्गी बना रखी थी। इन्हीं झुग्गियों के ऊपर दीवार का मलबा गिर गया। हादसा शनिवार सुबह 9:30 बजे के करीब बजे हुआ।

इस पहले एडिशनल डीसीपी साउथ ईस्ट ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि यहां एक पुराना मंदिर है और उसके बगल में पुरानी झुग्गियाँ हैं जहाँ कबाड़ी रहते हैं। रात भर हुई भारी बारिश के कारण दीवार गिर गई। 8 लोग फँस गए थे, जिन्हें बचाकर अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है। हमें नहीं पता कि कितने लोग मरे हैं, लेकिन हमारे अनुसार, 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जो शायद बच न पाएं। हमने अब इन झुग्गियों को खाली करा दिया है ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…