भूकंप के तेज झटके से कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता
मास्को: रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर शुक्रवार सुबह भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गयी। रूसी विज्ञान अकादमी के भूभौतिकीय सर्वेक्षण की कामचटका शाखा…
मास्को: रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर शुक्रवार सुबह भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गयी।
रूसी विज्ञान अकादमी के भूभौतिकीय सर्वेक्षण की कामचटका शाखा के अनुसार भूकंप के झटके ग्रीन मिड टाइम के मुताबिक 18:58 बजे महसूस किये गये। इसका केंद्र क्षेत्रीय राजधानी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 149 किलोमीटर दूर, 39 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि प्रायद्वीप के पूर्वी तट के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है और निवासियों को सूचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद अधिकारियों ने सामाजिक सुविधाओं और आवासीय भवनों का तत्काल निरीक्षण शुरू कर दिया है।
गवर्नर सोलोदोव ने बताया कि सभी आपातकालीन सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं लेकिन अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। इस क्षेत्र में आज आए भूकंप समेत चार बड़े भूकंप 7.0 या उससे अधिक तीव्रता के दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि तटीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 1.5 मीटर तक की ऊंची लहरें उठने की संभावना जतायी गयी है।
स्थानीय भूभौतिकीय सेवा के आंकड़ों के अनुसार भूकंप के कई झटके दर्ज महसूस किये गये, जिनमें पांच से अधिक तीव्रता के कम से कम 10 झटके महसूस किये गये।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
