PM मोदी को श्रीलंका में दिया गार्ड ऑफ ऑनर, हुआ भव्य स्वागत
कोलंबो: भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार की शाम पड़ोसी देश श्रीलंका के दौरे पर पहुंचे हैं। जहां पर उनके भव्य स्वगात के बाद एक विशेष सम्मान दिया गया है, जो अभी तक किसी भी अतिथि को नहीं दिया गया। दरअसल,…
कोलंबो: भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार की शाम पड़ोसी देश श्रीलंका के दौरे पर पहुंचे हैं। जहां पर उनके भव्य स्वगात के बाद एक विशेष सम्मान दिया गया है, जो अभी तक किसी भी अतिथि को नहीं दिया गया। दरअसल, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर शनिवार को पीएम मोदी का विशेष औपचारिक स्वागत किया। पीएम मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। यह पहली बार हुआ है, जब श्रीलंका में किसी अतिथि का इस तरह से स्वागत किया गया है।
पीएम मोदी (PM Modi) की 2019 के बाद यह पहली श्रीलंका यात्रा है। 2015 के बाद से यह श्रीलंका की उनकी चौथी यात्रा है। कोलंबो में आज भारत-श्रीलंका में बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ पीएम मोदी की मुलाकात होगी। पहली बार रक्षा सौदे पर मुहर लगेगी। समुद्र में चीन के प्रभाव पर लगाम लगाने के लिहाज से ये डिफेंस डील काफी अहम होगी।
#WATCH | PM Narendra Modi received a ceremonial Guard of Honour in Colombo at the Independence Square.
PM Modi is on a three-day visit to Sri Lanka, which began yesterday after he attended the BIMSTEC Summit in Bangkok.
(Source - ANI/DD) pic.twitter.com/GZaBnwhQ1l
— ANI (@ANI) April 5, 2025
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तोपों की सलामी दी गई। उसके बाद राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति दिसानायके के साथ औपचारिक वार्ता होगी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी इंडिपेंडेंस स्क्वायर पहुंचे। यहां श्रीलंकाई मीडिया मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री डॉ। नलिंदा जयतिसा और विदेश मंत्री विजेता हेराथ भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर जताया शोक, शेयर की पुरानी तस्वीर
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके के बीच बातचीत में भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने समेत लगभग 10 महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर समझौता होने की उम्मीद है। मोदी शुक्रवार शाम श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर समेत पांच शीर्ष श्रीलंकाई मंत्रियों ने भंडारनायके एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।
मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, कोलंबो पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने वाले मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों का आभारी हूं। श्रीलंका में होने वाले कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
