24 घण्टे ऑनलाइन

61 परिवारों ने की सिख धर्म में की वापसी, गुरुद्वारा टेका मत्था

पीलीभीत की तहसील पूरनपुर के नेपाल सीमा के करीब स्थित गांवों में पिछले कुछ समय में 3000 से अधिक सिखों (Sikh) ने ईसाई धर्म अपनाया था। टाटरगंज गुरुद्वारे में हाल ही में लगभग 500 लोगों के घर वापसी का ऐलान किया गया था।…

24GhanteOnline
June 17, 2025
1 min read

पीलीभीत की तहसील पूरनपुर के नेपाल सीमा के करीब स्थित गांवों में पिछले कुछ समय में 3000 से अधिक सिखों (Sikh) ने ईसाई धर्म अपनाया था। टाटरगंज गुरुद्वारे में हाल ही में लगभग 500 लोगों के घर वापसी का ऐलान किया गया था।

सोमवार को राघवपुरी स्थित गुरुद्वारा में एक समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नौ जत्थेबंदियों और सिख संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क ने बताया कि इस समारोह में 61 सिख परिवारों (Sikh Families) ने घर वापसी की और गुरुद्वारे में मत्था टेका। उन्होंने कहा कि ये वे परिवार थे जो लंबे समय से गुरुद्वारे में नहीं आते थे, इसलिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें