24 घण्टे ऑनलाइन

खड़े कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार, महाकुंभ से लौट रहे छह की मौत

आरा। बिहार के आरा में भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में छह लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग महाकुंभ (Maha Kumbh) स्नान करके लौट रहे थे कि इसी दौरान उनकी कार की टक्कर तेज रफ्तार ट्रक से हो गई। मामले की जानकारी होते ही…

24GhanteOnline
February 21, 2025
2 min read

आरा। बिहार के आरा में भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में छह लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग महाकुंभ (Maha Kumbh) स्नान करके लौट रहे थे कि इसी दौरान उनकी कार की टक्कर तेज रफ्तार ट्रक से हो गई। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह दुर्घटना भोजपुर के जगदीशपुर इलाके में हुई है। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरा के जगदीशपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे (Road Accident) में एक ही परिवार के सदस्य 4 समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। पटना के न्यू जक्कनपुर थाना क्षेत्र की छपरा कॉलोनी में रहने वाले 6 लोग बलेनो कार से महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। सभी लोग स्नान करके लौट रहे थे। इसी दौरान आरा के दुल्हनगंज और इसाठी के बीच कार और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसकी चपेट में आने से कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

ऐसा कहा जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में आ रही थी और इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से भिड़ गई। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार की बोनट और इंजन के परखच्चे उड़ गए हैं।

सीजफायर के बीच इजरायल में सीरियल बम ब्लास्ट, एक के एक बाद कई बसों में विस्फोट


आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद आ गई होगी। इसलिए यह हादसा हो गया। घटना के बाद से ही ट्रक का ड्राइवर फरार है। हादसे की तेज आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों ने राहत बचाव का काम किया।

इसके बाद उन्होंने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो हुई है, जिसमें 4 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मरने वालों की पहचान संजय कुमार(62), करुणा देवी(55), लालबाबू सिंह (25), आशा किरण (28), प्रियम कुमारी (20) और जूही रानी (20) के तौर पर हुई है। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…