24 घण्टे ऑनलाइन

ट्रैफिक चालान भरते ही उड़ गए 6 लाख रुपये, एक SMS ने कर दिया खेल

SMS में आया एक लिंक और फिर अकाउंट से कट गए 6 लाख रुपए…? ये आपको किसी कहानी की स्क्रिप्ट लग रही होगी लेकिन ये सच्ची घटना है. ठगी करने वाले आप लोगों के अकाउंट से पैसे उड़ाने के लिए नई-नई तरकीब ढूंढकर लाते हैं, अब हाल ही…

24GhanteOnline
December 26, 2025
2 min read

SMS में आया एक लिंक और फिर अकाउंट से कट गए 6 लाख रुपए…? ये आपको किसी कहानी की स्क्रिप्ट लग रही होगी लेकिन ये सच्ची घटना है. ठगी करने वाले आप लोगों के अकाउंट से पैसे उड़ाने के लिए नई-नई तरकीब ढूंढकर लाते हैं, अब हाल ही में एक व्यक्ति ने छोटी सी गलती की जिस वजह से उस व्यक्ति को 6 लाख रुपए गंवाने पड़े. दरअसल, इस व्यक्ति को 500 रुपए के Traffic Challan भरने का एक फेक मैसेज आया और इस मैसेज ने ही पूरा खेल कर दिया.

कैसे हुआ खेल?


पहले तो ठगी करने वाले फर्जी लिंक भेजते हैं जिसमें लिखा होता है कि आपका ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) कटा है. इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया जाता है, बहुत से लोग इस लिंक को असली समझ बैठते हैं और इस लिंक पर क्लिक करने की गलती कर देते हैं.

जब इस व्यक्ति ने चालान (Traffic Challan) भरने के लिए पेमेंट डिटेल्स डालने की कोशिश की तो फ्रॉड करने वालों ने इस व्यक्ति के फोन और बैकिंग जानकारी का एक्सेस अपने हाथ में ले लिया. इसके बाद ठगी करने वालों ने इस व्यक्ति के अकाउंट से ट्रांजैक्शन की और पुलिस ने बताया कि अकाउंट से लगभग 6 लाख रुपए ठगी करने वालों ने उड़ा लिए.

साइबरक्राइम अधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्कैम अक्सर नकली वेबसाइट्स के जरिए किए जाते हैं जो सरकारी पोर्टल्स जैसे दिखते हैं. ये लिंक फोन में नुकसान पहुंचाने वाला सॉफ़्टवेयर भी इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे ठगी करने वाले फोन का कंट्रोल अपने हाथ में ले सकते हैं और आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं. टेक्स्ट मैसेज, ईमेल या WhatsApp के जरिए मिलने वाले लिंक पर भरोसा न करें, उन्होंने जोर देकर कहा कि ट्रैफिक डिपार्टमेंट चालान के लिए सीधे पेमेंट लिंक नहीं भेजते हैं.

कैसे बचें?


Parivahan वेबसाइट या स्टेट ट्रैफिक पुलिस साइट के जरिए चालान भरें. लिंक पर क्लिक करने के बजाय खुद व्हीकल नंबर डालकर चालान चेक करें.
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक कर कार्ड डिटेल, पिन डालने या फिर ओटीपी डालने की गलती न करें.
ऑफिशियल स्टोर के बजाय किसी भी लिंक या APK से ऐप डाउनलोड या इंस्टॉल करने की गलती न करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।