24 घण्टे ऑनलाइन

तिरुपति मंदिर में भगदड़ से 6 श्रद्धालुओं की मौत, टोकन के लिए उमड़ी थी भीड़

तिरुमाला। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple) में बुधवार को वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्रों के पास भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दरअसल, सुबह से ही हजारों श्रद्धालु वैकुंठ द्वार दर्शन…

24GhanteOnline
January 8, 2025
2 min read

तिरुमाला। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple) में बुधवार को वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्रों के पास भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दरअसल, सुबह से ही हजारों श्रद्धालु वैकुंठ द्वार दर्शन टोकन के लिए तिरुपति (Tirupati Temple) के विभिन्न टिकट केंद्रों पर कतार में खड़े थे। यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार में लगने की अनुमति दी गई थी। वैकुंठ द्वार दर्शन दस दिन के लिए खोले गए हैं, जिसके चलते टोकन के लिए हजारों की संख्या में लोग जुट रहे हैं।

भगदड़ मचने से वहां अफरा-तफरी मच गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। इसमें मल्लिका नाम की एक महिला भी शामिल है। हालात बिगड़ता देख तिरुपति पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि दर्शन के लिए टॉकन की लाइन में करीब 4,000 लोग लगे थे। स्थिति को लेकर मंदिर समिति के चेयरमैन बीआर नायडू आपातकालीन बैठक कर रहे हैं। बैठक के बाद वे मीडिया को संबोधित करेंगे।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख


मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति में विष्णु निवासम के पास तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन के लिए टोकन लेने के लिए हुई भगदड़ में चार श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस घटना से बहुत दुखी हैं। यह घटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु टोकन लेने के लिए एकत्र हुए थे।

सैनी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के प्रतिभागियों के प्रतिनिधिमंडल को दी हरी झंडी


मुख्यमंत्री ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री समय-समय पर जिला और टीटीडी अधिकारियों से बात करके मौजूदा स्थिति से अवगत हैं। मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को घटना स्थल पर जाकर राहत उपाय करने का आदेश दिया है, ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।