दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे, 6 सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले से गुजरने वाले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। इस हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं, 5 सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह…
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले से गुजरने वाले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। इस हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं, 5 सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के इब्राहिम बास गांव के पास हुई है।
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे (Road Accident) में 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। सुबह 10 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेस-वे पर सफाई कार्य कर रहे थे। अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। लेकिन 6 सफाई तब तक दम तोड़ चुके थे। वहीं, पांच घायल कर्मचारी मदद मांग रहे थे। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है।
चश्मदीदों ने क्या बताया?
चश्मदीदों की मानें तो हादसा बहुत ही भयानक था। अचानक से हमें जोरदार आवाज आई। फिर देखा कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाईकर्मचारियों को कुचल दिया है। लोग मदद के लिए चीख रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। लोग हादसे पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं और मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।
मृतकों की पहचान नहीं हुई
मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। प्रशासन ने हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर यातायात को नियंत्रित किया और घटनास्थल को खाली कराया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
