24 घण्टे ऑनलाइन

ट्रक ने मारी ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर, 6 सवारियों की मौत

हरदोई: उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर आटो रिक्शा सवार छह लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।…

24GhanteOnline
May 15, 2025
2 min read

हरदोई: उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर आटो रिक्शा सवार छह लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ट्रक ड्राइवर तब तक मौके से फरार हो चुका था। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह दर्दनाक हादसा (Road Accident) कासिमपुर थाना क्षेत्र के बांगरमऊ संडीला मार्ग पर हुआ। यहां तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया- आज यानि गुरुवार को सुबह पौने नौ बजे कासिमपुर थाना क्षेत्र के बांगरमऊ संडीला मार्ग पर यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर घायल हैं जिसमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है। दो को लखनऊ रेफर किया गया है।

दिल्ली से बिहार जा रही बस में लगी भीषण आग, 5 यात्री जिंदा जले; सीएम योगी ने जताया शोक


जानकारी के मुताबिक, हादसे (Road Accident) के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर संडीला सीओ सतेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी संडीला भेजा। हादसे में ऑटो चालक रंजीत पुत्र लालता निवासी औरामऊ थाना कासिमपुर, अंकित कुमार पुत्र रामजी निवासी बाहदीन कछौना बालामऊ, अरविन्द पुत्र नंदराम निवासी मल्हन खेड़ा थाना कासिमपुर, फूलजहा पत्नी सिराज निवासी बेहटा मुजावर उन्नाव, निसार पुत्र जहूर निवासी ग्राम उनवा थाना कछौना सहित एक महिला जिसकी शिनाख्त नहीं हुई, की मौत हो गई।

सूचना पाकर संडीला एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। एसपी नीरज सिंह जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि सभी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी ट्रक ड्राइवर और ट्रक को पकड़ा जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें