24 घण्टे ऑनलाइन

तालाब में नहाने गए 6 बच्चों की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक तालाब में नहाने और तैरने गए 6 बच्चों की डूबने (Drowning) से मौत हो गई। बच्चों की डूबने की जानकारी होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय…

24GhanteOnline
August 21, 2025
2 min read

आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक तालाब में नहाने और तैरने गए 6 बच्चों की डूबने (Drowning) से मौत हो गई। बच्चों की डूबने की जानकारी होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और फिर पुलिस तालाब के पास पहुंच गए। आनन-फानन में बच्चों को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बहुत देर चुकी थी। घटना के बाद से ही मृतक के बच्चों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

कर्नूल जिले के असपारी मंडल के चिगिली गांव में एक तालाब (Drowning) डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। सभी मृतक बच्चे तैरने के लिए पहुंचे, जो कि गहरे पानी में डूबते ही चले गए। सभी मृतक पांचवी क्लास के छात्र थे, उनकी पहचान शशिकुमार, किन्नर साईं, साईं किरण, भीमा, वीरेंद्र और महबू के तौर पर हुई है। सुबह सभी स्कूल गए थे। शाम को स्कूल से निकलने के बाद वह घर जाने के बजाय गांव के ही पास बने तालाब में तैरने चले गए।

CM नायडू ने जताया दुख


मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल भविष्य वाले बच्चों की मौत से उनके परिवारों पर दुख का पहाड़ का टूट गया है। सीएम ने कहा, यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम ने उन्हें सहायता का आश्वासन दिया। एक साथ गांव के छह बच्चों की मौत के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसर गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…