24 घण्टे ऑनलाइन

नाइट क्लब की छत ढहने से गवर्नर समेत 58 लोगों की मौत, 160 घायल; रेसक्यू जारी

डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में मंगलवार को एक नाइटक्लब (Nightclub) की छत गिरने की घटना में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई और 160 अन्य घायल हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि जेट सेट नाइटक्लब में मलबे में दबे…

24GhanteOnline
April 9, 2025
2 min read

डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में मंगलवार को एक नाइटक्लब (Nightclub) की छत गिरने की घटना में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई और 160 अन्य घायल हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि जेट सेट नाइटक्लब में मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के डायरेक्टर जुआन मैनुअल मेंडेज ने कहा कि हमारा अनुमान है कि मलबे के नीचे दबे कई लोग अब भी जिंदा हैं और हम हार नहीं मानेंगे, जब तक कि प्रत्येक व्यक्ति को बाहर न निकाल लिया जाए।

मेंडेज ने बताया कि मरने वालों की संख्या 58 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में मोंटेक्रिस्टी की गवर्नर नेल्सी क्रूज भी शामिल हैं। घायलों में पूर्व मेजर लीग बेसबॉल पिचर ऑक्टेवियो डोटेल भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नाइटक्लब (Nightclub) की छत उस समय गिरी, जब मेरेंग्यू गायिका रूबी पेरेज प्रस्तुति दे रही थीं।

नाइटक्लब (Nightclub) की छत गिरी


पेरेज के मैनेजर एनरिक पॉलीनो ने बताया कि उनका (पेरेज का) कंसर्ट सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात से कुछ समय पहले शुरू हुआ था और लगभग एक घंटे बाद नाइटक्लब (Nightclub) की छत गिर गई। पॉलीनो के मुताबिक, हादसे में पेरेज के संगीत समूह में शामिल सैक्सोफोन वादक की मौत हो गई, जबकि पेरेज सहित अन्य सदस्य घायल हो गए।

राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने एक्स पर पोस्ट किया कि सभी बचाव एजेंसियां प्रभावित लोगों की मदद के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। उन्होंने लिखा कि हमें जेट सेट नाइटक्लब में हुई त्रासदी पर गहरा दुख है। हादसे के बाद से हम मिनट दर मिनट इससे जुड़ी जानकारी ले रहे हैं। अबिनाडर दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और अपनों को खोज रहे लोगों को गले लगाया। हालांकि, उन्होंने संवाददाताओं के सवालों के जवाब देने से परहेज किया।

उत्तर प्रदेश जैन तीर्थंकरों की पवित्र भूमि : सीएम योगी


नाइटक्लब की छत गिरने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। राष्ट्रपति अबिनाडर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि सभी बचाव एजेंसियां प्रभावित लोगों की मदद के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। उन्होंने लिखा कि जेट सेट नाइटक्लब में हुये हादसे पर हमें गहरा दुख है। घटना के बाद से हम हर मिनट इस पर नज़र रख रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…