24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तराखंड: माणा चौकी के पास भारी हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर, 10 को बाहर निकाला

चमोली। उत्तराखंड में चमोली जिले में भारत-तिब्बत चीन सीमा इलाके के सीमा माणा चौकी के मध्य शुक्रवार को भारी हिमस्खलन (Avalanche) हुआ है। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। आईजी गढ़वाल राजीव…

24GhanteOnline
February 28, 2025
1 min read

चमोली। उत्तराखंड में चमोली जिले में भारत-तिब्बत चीन सीमा इलाके के सीमा माणा चौकी के मध्य शुक्रवार को भारी हिमस्खलन (Avalanche) हुआ है। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि अब तक 10 मजदूरों को निकाल लिया गया है। वहीं, तीन लोगों को आईटीबीपी व सेना की मदद से सेना अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अन्य की तलाश जारी है।

क्षेत्र में मौसम खराब होने के चलते संचार सेवा ठप पड़ी है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा और माणा पास के बीच हिमस्खलन (Avalanche) होने से मजदूरों के दबने की सूचना है। एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना, आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है। एनडीआरएफ की टीम को भी मूव कर दिया गया है।

Pune Bus Rape Case: तीन दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा कुकर्मी दत्तात्रेय, 13 टीमें कर रही थीं तलाश


बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, औली, गोरसों के साथ ही नीती और माणा घाटियों में तीन दिन से बर्फबारी हो रही है। जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फ जमा हो गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें