24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री आवास में मधुमक्खियों के छत्ते से निकला 57 किलो शहद

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद (Honey) निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद के निष्कासन का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने…

24GhanteOnline
March 18, 2025
1 min read
मुख्यमंत्री आवास में मधुमक्खियों के छत्ते से निकला 57 किलो शहद

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद (Honey) निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद के निष्कासन का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बी-कीपिंग कार्य को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए शहद महोत्सव आयोजित करने के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव में शहद (Honey) से तैयार किए जाने वाले समस्त प्रोडक्ट रखे जाएं और हर साल शहद महोत्सव की एक तिथि को निर्धारित किया जाए।

देहरादून -सीएम आवास में मधुमक्खी के छत्ते से निकला 57 किलो शहद -  Uttarakhand Morning Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने(CM Dhami) कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद (Honey) तैयार करने के लिए लोगों को प्रशिक्षण दिया जाए। मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें