सिर्फ इतने रुपये में लॉन्च हुई 55 इंच QLED Smart TV, 65 और 75 इंच मॉडल की भी एंट्री
Thomson ने भारत में अपनी नई QLED MEMC 120Hz Smart TV सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें 55, 65 और 75 इंच के मॉडल शामिल हैं. यह नए टीवी Google TV 5.0, 4K QLED डिस्प्ले, HDR10+, Dolby Vision और 70W ऑडियो के साथ आते हैं. Thomson…
Thomson ने भारत में अपनी नई QLED MEMC 120Hz Smart TV सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें 55, 65 और 75 इंच के मॉडल शामिल हैं. यह नए टीवी Google TV 5.0, 4K QLED डिस्प्ले, HDR10+, Dolby Vision और 70W ऑडियो के साथ आते हैं. Thomson का दावा है कि यह टीवी सिनेमा-लेवल विजुअल्स और गेमिंग-रेडी परफॉर्मेंस देने के लिए बनाए गए हैं.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस: 120Hz MEMC का सपोर्ट
नई थॉमसन QLED MEMC 120Hz TV सीरीज का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका 4K QLED पैनल है, जो 1.1 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है. HDR10+ और Dolby Vision के साथ यह विजुअल्स को और भी डिटेल्ड, ब्राइट और लाइफ-लाइक बना देता है. MEMC 120Hz, VRR और ALLM जैसे फीचर्स फास्ट मूवमेंट वाले सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान स्मूद फ्रेम रेट देते हैं. Thomson का दावा है कि इस बार पिक्चर क्वालिटी में प्रीमियम यूरोपियन स्टैंडर्ड फॉलो किया गया है.
साउंड, डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स
कंपनी ने इस सीरीज में ऑडियो पर भी बड़ा फोकस किया है. टीवी में 70W का Dolby Audio Stereo Box Speaker सेटअप दिया गया है, जिसमें 4 इन-बिल्ट स्पीकर्स शामिल हैं. Dolby Atmos और Dolby Digital Plus सपोर्ट इसे होम थिएटर जैसा एक्सपीरियंस बनाते हैं. डिजाइन की बात करें तो AirSlim, bezel-less फ्रेम इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है. Google TV 5.0 के साथ यूजर्स को 10,000+ ऐप्स और 5 लाख से ज्यादा मूवी-शोज का एक्सेस मिलता है.
कीमत और उपलब्धता
थॉमसन ने अपनी नई QLED MEMC 120Hz TV सीरीज को काफी आक्रामक कीमत पर लॉन्च किया है. 55 इंच मॉडल ₹31,999, 65-इंच मॉडल ₹43,999 और 75-इंच मॉडल ₹64,999 में उपलब्ध हैं. बिक्री 24 नवंबर से शुरू हो चुकी है और ग्राहक इन्हें Flipkart से खरीद सकते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
