24 घण्टे ऑनलाइन

ड्राइविंग में गेमचेंजर बना 540° कैमरा, 360° सिस्टम से क्या है खास

आज की मॉडर्न कारें सिर्फ चलने का साधन नहीं रहीं, बल्कि अब वो स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस मोबाइल स्पेस बन चुकी हैं. सेफ्टी और ड्राइविंग कम्फर्ट बढ़ाने में कैमरा टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका है. अब तक 360° कैमरा को सबसे एडवांस…

24GhanteOnline
January 9, 2026
2 min read
ड्राइविंग में गेमचेंजर बना 540° कैमरा, 360° सिस्टम से क्या है खास

आज की मॉडर्न कारें सिर्फ चलने का साधन नहीं रहीं, बल्कि अब वो स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस मोबाइल स्पेस बन चुकी हैं. सेफ्टी और ड्राइविंग कम्फर्ट बढ़ाने में कैमरा टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका है. अब तक 360° कैमरा को सबसे एडवांस माना जाता था, लेकिन अब 540° व्यू कैमरा (View Camera) इस सिस्टम को भी एक कदम आगे ले जा रहा है.

360° कैमरा क्या करता है?


360° कैमरा सिस्टम कार के चारों ओर लगे 4 कैमरों (फ्रंट, रियर और दोनों साइड मिरर) से लाइव वीडियो लेकर ऊपर से देखने जैसा बर्ड्स-आई व्यू बनाता है. इससे ड्राइवर को पार्किंग, टाइट जगहों और ऑफ-रोड कंडीशन में कार के चारों ओर का पूरा एरिया दिख जाता है.

540° व्यू कैमरा (View Camera) क्या है?


540° कैमरा (View Camera) सिर्फ बाहर का 360° व्यू ही नहीं दिखाता, बल्कि इसके साथ कार के नीचे का 180° व्यू भी दिखाता है. इसमें सॉफ्टवेयर और कैमरा एल्गोरिदम की मदद से कार के नीचे की सतह को ट्रांसपेरेंट जैसा दिखाया जाता है. इससे ऐसा लगता है मानो कार का फर्श दिखाई दे रहा हो और ड्राइवर सामने मौजूद पत्थर, गड्ढे, स्पीड ब्रेकर या ऊबड़-खाबड़ रास्ते को साफ देख सकता है.

ड्राइविंग एक्सपीरियंस में क्या बदलाव आता है?


540° कैमरा (View Camera) खासतौर पर शहर की पार्किंग, मॉल की बेसमेंट, ऑफ-रोडिंग और खराब सड़कों पर बहुत मददगार साबित होता है. ड्राइवर को अंदाजा नहीं लगाना पड़ता कि नीचे क्या है सब कुछ स्क्रीन पर साफ दिखाई देता है. इससे टायर, सस्पेंशन और अंडरबॉडी को नुकसान से बचाया जा सकता है.

360° और 540° में अंतर


360° कैमरा (View Camera) सिर्फ बाहर का लुक दिखाता है, जबकि 540° कैमरा बाहर के साथ-साथ नीचे का व्यू भी दिखाता है. यानी 360° सुरक्षा देता है, लेकिन 540° उससे आगे जाकर कंट्रोल और कॉन्फिडेंस भी बढ़ाता है.

540° व्यू कैमरा ड्राइविंग को ज्यादा सेफ, स्मार्ट और तनाव-मुक्त बना रहा है. आने वाले समय में ये टेक्नोलॉजी ज्यादा कारों में स्टैंडर्ड बन सकती है, जैसे आज 360° कैमरा होता जा रहा है. ये फीचर खासकर भारतीय सड़कों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, जहां हर तरह की सड़क स्थिति देखने को मिलती है.

किन -किन कारों में 540° व्यू कैमरा (View Camera) मिलता है?


भारत में फिलहाल महिंद्रा XUV 7XO और Tata Harrier.EV में 540 डिग्री व्यू कैमरा (View Camera) फीचर मिलता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…