24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 51 PCS का तबादला

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने तीन आईएएस और 51 पीसीएस अफसरों के तबादले (Transfer) किए हैं। इन तबादलों में विभिन्न जिलों के नगर आयुक्त, एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारी शामिल हैं।आईएएस…

24GhanteOnline
May 15, 2025
2 min read
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 51 PCS का तबादला

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने तीन आईएएस और 51 पीसीएस अफसरों के तबादले (Transfer)  किए हैं। इन तबादलों में विभिन्न जिलों के नगर आयुक्त, एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारी शामिल हैं।आईएएस शशांक चौधरी नगर आयुक्त मथुरा से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इंवेस्ट यूपी बनाए गए हैं। वहीं जग प्रवेश को बरेली से हटाकर नगर आयुक्त मथुरा और देवयानी संयुक्त को झांसी से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी बरेली की जिम्मेदारी दी गई हैं। इसके अलावा पीसीएस अफसरों का भी तबादला (Transfer)  किया गया है। पीसीएस अफसरों की लिस्ट में एडीएम और नगर आयुक्त स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

योगी सरकार ने बरेली के एडीएम संतोष बहादुर सिंह को एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर की जिम्मेदारी दी है। वहीं सहारनपुर एडीएम श्रीमती अर्चना द्विवेदी को अपर आयुक्त आजमगढ़ की जिम्मेदारी मिली है। शामली एडीएम संतोष कुमार सिंह को एडीएम बरेली बनाया गया है, जबकि फर्रुखाबाद एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

Yogi

अमेठी में यूपी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक रहे अनिल चतुर्वेदी को एडीएम बनाया गया है। शाहजहांपुर एडीएम रहे संजय कुमार पाण्डेय को प्रयागराज एडीएम (नजूल) की जिम्मेदारी मिली है। झांसी एडीएम (प्रशासन) अरुण कुमार सिंह को फर्रुखाबाद का एडीएम बनाया गया है। वहीं प्रयागराज के एडीएम रहे प्रदीप कुमार को सहारनपुर का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

Yogi1

मथुरा में एडीएम के पद पर रहे योगानंद पाण्डेय को अयोध्या का एडीएम बनाया गया है। वहीं आगरा एडीएम (प्रशासन) अजय कुमार सिंह को मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाराजगंज एडीएम पंकज कुमार वर्मा को मथुरा भेजा गया है। सहारनपुर एडीएम रहे रजनीश कुमार मिश्र को शाहजहांपुर का एडीएम (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है।

3

इन अधिकारियों के हुए तबादले (Transfer) 

यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक लखनऊ राहुल को प्रशासनिक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर नगर बनाया गया है। यूपी चीनी मिल सहकारी मिल संघ प्रधान प्रबंधक लखनऊ रहे सुखवीर सिंह को महोबा एडीएम (न्यायिक) की जिम्मेदारी मिली है। मैनपुरी एडीएम रहे रामजी मिश्रा को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ भेजा गया है। जबकि मिर्जापुर एडीएम रहे शिवप्रताप शुक्ला को झांसी एडीएम (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उप निदेशक मंडी परिषद रहे चंदन कुमार पटेल को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।