24 घण्टे ऑनलाइन

बेसमेंट की दीवार गिरने से 5 मजदूर दबे, 3 की मौत

ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा हुआ है। ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी में बेसमेंट निर्माण के दौरान अचानक से दीवार गिर (Wall Collapse) गई। इस दौरान वहां काम कर रहे पांच मजदूर दीवार के नीचे दब गए। आनन-फानन में…

24GhanteOnline
June 5, 2025
2 min read

ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा हुआ है। ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी में बेसमेंट निर्माण के दौरान अचानक से दीवार गिर (Wall Collapse) गई। इस दौरान वहां काम कर रहे पांच मजदूर दीवार के नीचे दब गए। आनन-फानन में पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने रेस्क्यू कर दबे मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दो महिला सहित एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।

गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में स्थित आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने (Wall Collapse) से पांच मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही ईकोटेक-1 और कासना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने फायर टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चला सभी घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी ग्रीन सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दो महिला और एक पुरुष मजदूर की मौत हो गई। वहीं अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है। दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

मरने वालों में तीनों मजदूर महोबा के रहने वाले


मृतकों में 32 वर्षीय अनीता (महोबा के सिरसी गांव की रहने वाली), 34 वर्षीय मालती और उनके 40 वर्षीय पति पुष्पेंद्र (दोनों मकरबई, महोबा के निवासी) शामिल हैं। घायलों में महोबा के श्रीनगर के धीरेंद्र कुमार (32 वर्ष) और बुलंदशहर के ककोड़ निवासी उमेश (35 वर्ष) शामिल हैं।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें