24 घण्टे ऑनलाइन

सीकर में मातृत्व की मर्मांतक त्रासदी, चार मासूमों संग मां ने किया सामूहिक सुसाइड!

राजस्थान के सीकर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने सुसाइड (Suicide) कर लिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। मां ने अपने 2…

24GhanteOnline
October 11, 2025
2 min read

राजस्थान के सीकर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने सुसाइड (Suicide) कर लिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। मां ने अपने 2 बेटों और 2 बेटियों के साथ फ्लैट में जहर खाकर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार, पति से अनबन के चलते महिला किरण अपने बच्चों के साथ अनिरुद्ध रेजिडेंसी में रह रही थी। 5 लोगों के सामूहिक सुसाइड (Suicide) की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने सुसाइड (Suicide) कुछ दिन पहले ही कर लिया था। शव बुरी तरह से सड़ चुके हैं। फ्लैट से दुर्गंध आने पर बिल्डिंग में रहने वाले दूसरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थिति इतनी गंभीर थी कि अंदर घुसने में भी कठिनाई हो रही थी। दुर्गंध को कम करने के लिए अगरबत्ती और इत्र का उपयोग किया गया, इसके बाद पुलिस टीम अंदर पहुंची। पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी गई। पुलिस का कहना है कि सुसाइड (Suicide) के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

वहीं घटना स्थल से जहर के 8 पाउच भी मिले हैं। शव को देखकर लग रहा था कि सुसाइड कई दिनों पहले किया गया है। शव पूरी तरह से गल चुके थे। मामले की जांच की जा रही। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और सबूत एकत्र किए गए हैं।

Tags:Suicide

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।