पाकिस्तान की फायरिंग में अफसर समेत 5 लोगों की मौत, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया शोक
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राजौरी, पुंछ और जम्मू जिले में शनिवार तड़के पाकिस्तान की गोलेबारी (Pakistan's Firing) में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों की ओर से इसकी…
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राजौरी, पुंछ और जम्मू जिले में शनिवार तड़के पाकिस्तान की गोलेबारी (Pakistan's Firing) में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों की ओर से इसकी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और उनके स्टाफ के दो कर्मचारी शहर में थापा के घर पर गोला गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा ने दम तोड़ दिया।
अधिकारी की मौत पर शोक जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजौरी से दुखद समाचार है। हमने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के एक निष्ठावान अधिकारी को खो दिया है। थापा ने कल ही उपमुख्यमंत्री के साथ जिले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और वह मेरी अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से हुई बैठक में भी शामिल हुए थे।
गोलीबारी की चपेट में आया अधिकारी का घर
सीएम (Omar Abdullah) ने कहा कि राजौरी शहर को निशाना बनाकर पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी (Pakistan's Firing) में थापा का घर चपेट में आ गया और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई। मेरे पास अपने दुख को जाहिर करने के लिए शब्द नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी शहर में एक औद्योगिक क्षेत्र के पास पाकिस्तान की गोलेबारी में आयशा नूर, जो महज दो साल की थीं और मोहम्मद शोहिब, जिनकी उम्र 35 साल थी, दोनों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।
अधिकारियों के मुताबिक, पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के कंघरा-गलहुट्टा गांव में मोर्टार के एक घर पर गिरने से 55 साल की रशीदा बी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जम्मू जिले के आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में बिदीपुर जट्टा गांव के रहने वाले अशोक कुमार उर्फ शौकी की मौत हो गई।
Operation Sindoor: भारत ने सियालकोट में आतंकी लॉन्च पैड किया तबाह
अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में भीषण गोलेबारी (Pakistan's Firing) में तीन और लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जम्मू शहर के रिहाड़ी और रूपनगर समेत रिहायशी इलाकों में भी गोले और संदिग्ध ड्रोन गिरने से कई लोग घायल हुए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
