24 घण्टे ऑनलाइन

खुशियां मातम में बदलीं: शादी से लौट रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में थाना दोहरीघाट क्षेत्र के बरसातपुर अहिरानी हाईवे पर शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे सड़क दुर्घटना (Mau Road Accident) में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की…

24GhanteOnline
April 25, 2026
2 min read

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में थाना दोहरीघाट क्षेत्र के बरसातपुर अहिरानी हाईवे पर शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे सड़क दुर्घटना (Mau Road Accident) में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के मुताबिक, एक स्कॉर्पियो वाहन (जेएच 21 जी 3927) अनियंत्रित होकर अपनी लेन से निकलकर दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रही ट्रेलर (बी आर 28जीबी 2171) से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे (Road Accident) में वाहन में मौजूद एक पालतू कुत्ते की भी जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही थाना दोहरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मऊ भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतकों की पहचान विनय श्रीवास्तव (53), उनके पुत्र कृतार्थ श्रीवास्तव (27), पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48) निवासी रानीडीहा, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर, तथा रविन्द्र यादव (20) और पुरुषोत्तम कुमार (28) निवासी मटीहानी, थाना मोहनपुर, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पूरा परिवार रांची में अपनी पुत्री की शादी संपन्न कराकर वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस घटना की जानकारी अन्य परिवार को देकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें