24 घण्टे ऑनलाइन

मकान की छत भरभराकर गिरी,एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

पटना: जिले के दानापुर में एक पुराने मकान की छत भरभराकर गिर (Roof Collapse) गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बबलू खान (32), उनकी पत्नी रौशन खातून (30), बेटा मो। चांद (10), बेटी…

24GhanteOnline
November 10, 2025
2 min read

पटना: जिले के दानापुर में एक पुराने मकान की छत भरभराकर गिर (Roof Collapse) गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बबलू खान (32), उनकी पत्नी रौशन खातून (30), बेटा मो। चांद (10), बेटी रूकशार (12) और दो वर्षीय बेटी चांदनी के रूप में हुई है।

ये हादसा अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस नयापानापुर 42 पट्टी गांव में हुआ है। इंदिरा आवास योजना के तहत बने एक पुराने मकान की छत अचानक गिर (Roof Collapse) गई। हादसा रविवार रात करीब पौने दस बजे की है। रोज की तरह परिवार ने भोजन कर विश्राम किया ही था कि अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ पूरा घर भरभराकर गिर पड़ा। आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, मकान मलबे में तब्दील हो चुका था।

ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर दौड़कर मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। सभी लोग मिलकर मलबा हटाने लगे और दबे हुए परिवार के सदस्यों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही अकिलपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाने का कार्य किया गया। सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…