कोलकाता में हाहाकार! बारिश के पानी में उतरा करंट, 5 की मौत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश (Rain) ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया गया है। कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रात भर भारी बारिश (Rain) देखने को मिली। कई जगहों पर घुटनों तक पानी…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश (Rain) ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया गया है। कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रात भर भारी बारिश (Rain) देखने को मिली। कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया और यातायात ठप हो गया। बारिश सोमवार आधी रात के बाद शुरू हुई। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया।
कोलकाता में कई घरों एवं आवासीय परिसरों में बारिश (Rain) का पानी घुस गया। कोलकाता में बारिश के कारण हादसा भी हुआ है। कोलकाता में बारिश के कारण कई बिजली की तारें पानी में गिर गईं। उनमें से करंट उतरने के कारण अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। सीईएससी को कोलकाता के कुछ खास इलाकों में बिजली लाइनें काटने का निर्देश दिया गया है।
रात भर हुई भारी बारिश के कारण, महानायक उत्तम कुमार और रवींद्र सरोबर स्टेशनों के बीच मध्य खंड में जलभराव हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, शहीद खुदीराम से मैदान स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। दक्षिणेश्वर और मैदान स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं सीमित कर दी गई हैं। शहर में और अधिक बारिश होने की आशंका है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बना है। ये उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है, जिससे दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
बुधवार तक दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
