24 घण्टे ऑनलाइन

USA के जंगलों में लगी आग से हाहाकार, 5 मौतें; कई हॉलीवुड सेलिब्रेटी के बंगले समेत 1000 घर जलकर खाक

अमेरिका इस समय भीषण आग में जल रहा है। लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग (Forest Fire) ने रिहायशी इलाकों को भी जद में ले लिया है। आग इतनी भयावह है कि इमरजेंसी लगा दी गई है। 70 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने आग…

24GhanteOnline
January 9, 2025
3 min read

अमेरिका इस समय भीषण आग में जल रहा है। लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग (Forest Fire) ने रिहायशी इलाकों को भी जद में ले लिया है। आग इतनी भयावह है कि इमरजेंसी लगा दी गई है। 70 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने आग को भयावह कर दिया है। जंगलों से लेकर ऊंची-ऊंची इमारतें और आलीशान मकान सब इसकी चपेट में आ गए हैं। क्या आम और क्या खास सभी जान बचाकर भाग रहे हैं। हॉलीवुड हिल्स भी त्राहिमाम कर रहा है। अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है तो 1,000 से ज्यादा इमारतें नष्ट हो चुकी हैं।

यह आग कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के कई जंगलों (Forest Fire) में फैली हुई है। सबसे पहले आग पैसिफिक पैलिसेड्स के जंगल में लगी, जिसने बढ़ते-बढ़ते ईटन और हर्स्ट के जंगलों को भी अपनी जद में ले लिया। अब आग आसपास के जंगलों जैसे लीडिया, वुडली और सनसेट तक फैल गई है, जिसने रिहायशी इलाकों को अपनी जद में ले लिया है।

लॉस एंजेलिस का हॉलीवुड शहर में आग कहर बरपा रही है। आग ने कई सौ एकड़ के इलाके को जलाकर खाक कर दिया है। लॉस एंजेलिस प्रशासन ने पूरे शहर में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। यह अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाली काउंटी है, जहां लगभग एक करोड़ लोग रहते हैं।

हॉलिवुड सेलिब्रिटिज के घर भी जलकर खाक


एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आग में कई हॉलिवुड सेलिब्रिटिज के घर भी जलकर खाक हो गए हैं। इन सेलिब्रिटीज में बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर, जेमी ली कर्टिस और पेरिस हिल्टन शामिल हैं। बिल क्रिस्टल ने बयान जारी कर बताया कि पैसिफिक पैलिसेड्स की आग में उनका घर जलकर खाक हो गया है। हॉलीवुड में खौफ बना हुआ है क्योंकि यहां कई बड़ी कंपनियों के स्टूडियो हैं।

आग से सिर्फ जान एवं माल का ही नुकसान नहीं हो रहा है बल्कि बड़ी संख्या में जानवरों पर भी कहर टूट पड़ा है। खौफ इस तरह है कि सड़कों पर गाड़ियां छोड़कर लोग पैदल जान बचाकर भाग रहे हैं। इससे हर तरफ अफरा-तफरी मची है।

बुझने के बजाए भड़क रही है आग (Forest Fire) 


अमेरिका के जंगलों में लगी आग (Forest Fire) ने पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया है। रिकॉर्ड संख्या में फायर फाइटर्स और रेस्क्यू टीमें आग बुझाने में लगी है। हेलिकॉप्टरों और विमानों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है लेकिन ये आग बुझने के बजाए तेजी से फैल रही। इसकी वजह है कि तूफानी हवाओं की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। हवाओं के दिशा बदलने से भी आग लगातार अलग-अलग जगहों पर फैल रही है।

रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन का काम जोरों शोरों पर चल रहा है। अब तक हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सुरक्षित जगहों को इमरजेंसी शेल्टर के रूप में तैयार किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।