24 घण्टे ऑनलाइन

नई Seltos के 5 धमाकेदार फीचर्स, इसके आगे Creta भी पानी भरेगी

Kia ने नई जनरेशन की सेल्टोस लॉन्च करने के बाद हुंडई क्रेटा को कड़ी टक्कर मिलेगी. इस एसयूवी के 2026 में नए डिजाइन और फीचर्स के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि, ब्रांड ने अभी तक इस मॉडल के बारे में और जानकारी नहीं दी…

24GhanteOnline
November 20, 2025
2 min read

Kia ने नई जनरेशन की सेल्टोस लॉन्च करने के बाद हुंडई क्रेटा को कड़ी टक्कर मिलेगी. इस एसयूवी के 2026 में नए डिजाइन और फीचर्स के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि, ब्रांड ने अभी तक इस मॉडल के बारे में और जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी नई सेल्टोस में कई दमदार फीचर्स दे सकती है जो क्रेटा में नहीं मिलेगी.

नई जनरेशन की सेल्टोस


नई जनरेशन की सेल्टोस (Kia Seltos) को कई 6-7 पार्किंग सेंसर के साथ देखा गया है, जो ऑटो पार्क फ़ीचर की ओर इशारा करता है. इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसमें उम्मीद कर सकते हैं कि नई सेल्टोस में पूरी तरह से ऑटो पार्क सेटअप होगा, या फिर ऑटो पैरेलल पार्क जैसे कुछ फ़ीचर भी होंगे.किआ सेल्टोस में एक और फीचर जोड़ सकती है, वो है वेंटिलेटेड रियर सीट फंक्शन.

Kia साइरोस में रियर वेंटिलेशन मिलेगा


Kia साइरोस में भी यही फीचर दिया गया था और संभव है कि ये फीचर दूसरे मॉडल्स में भी दिया जाए. किआ साइरोस में रियर वेंटिलेशन केवल सीट-बेस पर ही दिया जाता है – सेल्टोस में, ब्रांड फुल वेंटिलेशन फीचर (सीट के ऊपर और नीचे दोनों तरफ) दे सकता है. एक और फीचर जो साइरोस से सेल्टोस में आने की संभावना है, वो है ट्रिनिटी डिस्प्ले. इस स्क्रीन में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 5-इंच क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन शामिल है.

स्लाइडिंग रियर सीट का ऑप्शन


ज़्यादा आराम के लिए, नई जनरेशन की किआ सेल्टोस (Kia Seltos) में रिक्लाइनिंग और स्लाइडिंग रियर सीट का ऑप्शन मिलेगा. इस सेगमेंट की ज्यादातर कारों में रिक्लाइनिंग फ़ीचर होता है, लेकिन स्लाइडिंग फ़ीचर लेगरूम बढ़ाने में मदद करता है.आखिरी वाला असल में कोई फ़ीचर नहीं, बल्कि एक नया इंजन है. नई जनरेशन की किआ सेल्टोस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेची जा रही पुरानी हुंडई कोना हाइब्रिड वाला 1.6-लीटर हाइब्रिड इंजन मिलने की अफवाह है. नए मॉडल का दावा किया गया माइलेज लगभग 25 किमी/लीटर होने की उम्मीद है.

ई जनरेशन किआ सेल्टोस (Kia Seltos) कीमत

लॉन्च की बात करें तो, नई जनरेशन की किआ सेल्टोस (Kia Seltos) के 2026 की पहली छमाही तक लॉन्च होने की उम्मीद है. कीमत के लिहाज से, मौजूदा मॉडल की तुलना में इसकी कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है. लेकिन इसकी कीमत 13 लाख रुपए से 28 लाख रुपए (ऑन-रोड, मुंबई) तक हो सकती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…