धरती की कंपन से मचा हड़कंप, आया इतनी तीव्रता का भूकंप
इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में रविवार सुबह 5.8 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया। भूकंप समुद्र के अंदर आया। भूकंप (Earthquake) के झटके इतने तेज थे कि इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबरें आईं। भूकंप बाद 29 लोग…
इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में रविवार सुबह 5.8 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया। भूकंप समुद्र के अंदर आया। भूकंप (Earthquake) के झटके इतने तेज थे कि इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबरें आईं। भूकंप बाद 29 लोग घायल बताए गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप (Earthquake) मध्य सुलावेसी प्रांत के पोसो जिले से 15 किलोमीटर उत्तर में आया। इसके बाद कम से कम 15 झटके और महसूस किए गए।
इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी ने कहा कि ज्यादातर घायलों को क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने रविवार को बताया कि ज्यादातर घायल रविवार सुबह एक चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल होने आए थे।
मुहरी ने कहा,कि चर्च को हुए संरचनात्मक नुकसान को दिखाने वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। पोसो आपदा न्यूनीकरण एजेंसी भूकंप के प्रारंभिक प्रभाव का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तेजी से आकलन कर रही है।’
2004 में आया था तेज भूकंप (Earthquake)
2022 में पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में 5.6 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया था, जिसमें कम से कम 602 लोग मारे गए थे। यह इंडोनेशिया में 2018 में सुलावेसी में आए भूकंप और सुनामी के बाद सबसे घातक भूकंप था, जिसमें 4,300 से ज्यादा लोग मारे गए थे। 2004 में हिंद महासागर में आए एक बेहद शक्तिशाली भूकंप ने सुनामी (Tsunami) पैदा की थी, जिसमें एक दर्जन देशों में 2,30,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
