24 घण्टे ऑनलाइन

जंग के बीच ईरान में डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

ईरान के पश्चिमी हिस्से में आज सुबह लोगों ने भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए। गगनचुंबी इमारतों से लेकर रिहायशी इलाकों में इससे दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। घबराए हुए लोग अपनी जान…

24GhanteOnline
July 20, 2026
1 min read

ईरान के पश्चिमी हिस्से में आज सुबह लोगों ने भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए। गगनचुंबी इमारतों से लेकर रिहायशी इलाकों में इससे दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। घबराए हुए लोग अपनी जान बचाने के लिए खुले मैदानों की तरफ भागने लगे।

यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (ईएमएससी) ने एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की। ईएमएससी के विज्ञानियों के अनुसार इस भूकंप का केंद्र करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा। इसका केंद्र करीब 7 लाख 66 हजार की आबादी वाले बड़े शहर कहरीज से 54 किलोमीटर पश्चिम में और लगभग 38 हजार की आबादी वाले जावनरूद शहर से महज 33 किलोमीटर दक्षिण में रहा। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में नुकसान का जायजा लेने के लिए टीमें रवाना की।

ईरान में पिछले कुछ दिनों से लगातार भू-गर्भीय हलचल देखी जा रही है। बीते रविवार को ही दक्षिण-पश्चिमी प्रांत खुजेस्तान के सालैंड क्षेत्र में भी 5.0 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। तेहरान विश्वविद्यालय के भू-भौतिकी संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में महज एक हफ्ते के भीतर 80 से अधिक छोटे-बड़े भूकंप दर्ज किए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…