24 घण्टे ऑनलाइन

नेपाल और चाइना के बीच सम्बन्धो को करेगा मजबूत ये महोत्सव: पीएम ओली

सिद्धार्थनगर। अब समय आ गया है कि बुद्ध के शांति के विचारों को पूरे विश्व में आगे बढ़ाया जाए। उक्त बातें नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने लुम्बिनी में लुम्बिनी विकास कोष और सारिपुत्र फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप…

24GhanteOnline
April 26, 2025
2 min read

सिद्धार्थनगर। अब समय आ गया है कि बुद्ध के शांति के विचारों को पूरे विश्व में आगे बढ़ाया जाए। उक्त बातें नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने लुम्बिनी में लुम्बिनी विकास कोष और सारिपुत्र फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित चार दिवसीय चौथे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन उद्घाटन करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नेपाल और चाइना के बीच सम्बन्धो को मजबूत करने, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब विश्व में उथल-पुथल मची हुई है, बुद्ध के विचारों का महत्व बढ़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि बुद्ध के शांति के विचारों को पूरे विश्व में आगे बढ़ाने की शक्ति आ गई है। प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि दुनिया में खतरनाक प्रकार के हथियार विकसित हो चुके हैं और युद्ध से शांति नहीं आती। इसलिए आज सबसे बड़ी जरूरत शांति की है और बुद्ध की शिक्षाओं का महत्व बढ़ता जा रहा है।
उनके अनुसार, जहां एक ओर विश्व में अशांति फैली हुई है, वहीं दूसरी ओर नेपाल के नेतृत्व में गौतम बुद्ध के शांति, मानवता और करुणा के महत्वपूर्ण विचारों का प्रसार हो रहा है।
चौथे एशियाई बौद्ध सांस्कृतिक महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता लुम्बिनी विकास कोष के उपाध्यक्ष ल्यार क्याल लामा ने की। कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री बद्री पांडे, लुम्बिनी प्रांत के मुख्यमंत्री चेत नारायण आचार्य, भूमि सुधार मंत्री बलराम अधिकारी, राष्ट्रीय सभा के उपाध्यक्ष विमला घिमरे एवं अन्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे अंतरराष्ट्रीय सभा हाल को चाइनीज कलाकृतियों एव लेख से सुसज्जित किया गया था। इस कार्यक्रम में म्यामार, थाईलैण्ड, बंग्लादेश, कम्बोडिया, म्यामांर सहित कई देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन नेपाली एवं चाइनीज भाषा मे किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…