24 घण्टे ऑनलाइन

सऊदी में बस की डीजल टैंकर से टक्कर, उमराह के लिए गए 42 भारतीयों की जलकर मौत

सऊदी अरब में बड़ा हादसा (Road Accident) सामने आया है। कम से कम 42 भारतीयों की मौत हो गई है। यह सभी भारतीय उमराह अदा करने के लिए सऊदी गए थे। सोमवार की सुबह बस में सवार होकर यात्री मक्का से मदीना जा रहे थे। तभी बस की डीजल…

24GhanteOnline
November 17, 2025
3 min read

सऊदी अरब में बड़ा हादसा (Road Accident) सामने आया है। कम से कम 42 भारतीयों की मौत हो गई है। यह सभी भारतीय उमराह अदा करने के लिए सऊदी गए थे। सोमवार की सुबह बस में सवार होकर यात्री मक्का से मदीना जा रहे थे। तभी बस की डीजल टैंकर से टक्कर हो गई और बस में आग लग गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार यह हादसा IST समयानुसार लगभग 1:30 बजे मुफरिहात के पास हुआ।

मक्का से मदीना जाने में हुआ हादसा (Road Accident) 


यह तीर्थयात्री उमराह अदा करने गए थे। मक्का में अपने अरकान (धार्मिक अनुष्ठान) पूरे करने के बाद, मदीना जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बताया गया है कि दुर्घटना (Road Accident) के समय कई यात्री बस में सो रहे थे। स्थानीय सूत्रों ने 42 मौतों की पुष्टि की है। आपातकालीन सेवाएं बचाव कार्य कर रही हैं।

हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी


मदीना के पास सऊदी अरब में भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की दुखद बस दुर्घटना के मद्देनजर, जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

8002440003 (टोल फ्री)
0122614093
0126614276
0556122301 (व्हाट्सऐप)

ओवैसी ने जताया दुख


सऊदी अरब में हुई बस दुर्घटना पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, मक्का से मदीना जा रहे 42 तीर्थयात्रियों की बस में आग लग गई। मैंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास के उपमुख्य मिशनरी (DCM) अबू माथेन जॉर्ज से बात की, जिन्होंने आश्वासन दिया कि वो इस मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, मैंने हैदराबाद स्थित दो ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क किया और यात्रियों के विवरण रियाद दूतावास और विदेश सचिव के साथ साझा किए। मैं केंद्र सरकार से, खासकर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से अनुरोध करता हूं कि मृतकों के शव भारत लाए जाएं और अगर कोई घायल है, तो उनका बेहतर इलाज कराया जाए।

सीएम रेड्डी ने दिए आदेश


तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए। रेवंत रेड्डी ने बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें मुख्य सचिव (CS) और डीजीपी शामिल हैं को केंद्र और सऊदी दूतावास के अधिकारियों से संपर्क करने और जरूरी राहत प्रदान करने का आदेश दिया।

तेलंगाना CMO ने एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री के आदेश पर, सीएस रामकृष्ण राव ने दिल्ली में मौजूद रेजिडेंट कमिश्नर गौरव उप्पल को अलर्ट किया। उन्होंने राज्य के कितने लोग दुर्घटना में शामिल हैं, इसकी जानकारी तुरंत इकट्ठा करने और उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सचिवालय में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।