24 घण्टे ऑनलाइन

ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 41 लोग जिंदा जले

मैक्सिको सिटी। दक्षिणी मैक्सिको में एक सड़क हादसे (Road Accident) में 41 लोगों की मौत हो गई। मैक्सिको के टबैस्को राज्य की सरकार ने एक बयान में कहा कि बस में 48 यात्री सवार थे, जिसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई। बस कैनकन से…

24GhanteOnline
February 9, 2025
2 min read

मैक्सिको सिटी। दक्षिणी मैक्सिको में एक सड़क हादसे (Road Accident) में 41 लोगों की मौत हो गई। मैक्सिको के टबैस्को राज्य की सरकार ने एक बयान में कहा कि बस में 48 यात्री सवार थे, जिसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई। बस कैनकन से टबैस्को आ रही थी। इस हादसे में बस में सवार 38 यात्रियों और दो ड्राइवरों की मौत हो गई। साथ ही ट्रक के ड्राइवर की भी मौत हो गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिन्हें देखने से पता चलता है कि टक्कर के बाद बस आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह से जल गई।

आग बुझने के बाद सिर्फ बस फ्रेम के अवशेष बचे थे। टबैस्को के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 38 शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस से साक्ष्यों की बरामदगी का काम जारी है। बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने फेसबुक पर एक बयान जारी करके हादसे (Road Accident) की पुष्टि की है और कहा कि जो कुछ हुआ उसके लिए बेहद खेद है। साथ ही टूर्स एकोस्टा ने यह भी कहा कि हम अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं कि हादसे के पीछे क्या कारण थे और क्या बस गति सीमा के भीतर ट्रैवल कर रही थी।

इस देश में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी


बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने आगे कहा, 'सार्वजनिक मंत्रालय ने हमें सूचित किया है कि जांच कैंडेलारिया, कैंपेचे नगर पालिका के अभियोजक कार्यालय में प्रभावी होगी, इस कारण से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और रिश्तेदारों को संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए इस विभाग में जाना होगा।'

टबैस्को सरकार के सचिव रामिरो लोपेज ने कहा कि अधिकारी इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या और उनकी पहचान के बारे में अंतिम जानकारी जल्द देंगे। स्थानीय नगर पालिका परिषद पलासियो म्युनिसिपल डी कोमलकाल्को ने कहा है कि वह बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को उनके मूल निवास स्थान तक पहुंचाने में मदद करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।