24 घण्टे ऑनलाइन

सड़क हादसे में माता-पिता समेत 4 लोगों की मौत, बेटे की अस्थि विसर्जन के लिए निकला था परिवार

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। इसमें झांसी से प्रयागराज जा रहे एक परिवार की कार एनएच-2 पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में माता-पिता समेत चार लोगों की मौके पर ही…

24GhanteOnline
April 19, 2025
2 min read

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। इसमें झांसी से प्रयागराज जा रहे एक परिवार की कार एनएच-2 पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में माता-पिता समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा (Accident) खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। कार में सवार परिवार झांसी से प्रयागराज अपने बेटे की अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय रामकुमार शर्मा, उनकी पत्नी 50 वर्षीय कमलेश भार्गव, 35 वर्षीय रिश्तेदार शुभम और 50 वर्षीय पराग चौबे के रूप में हुई है।

घटना में 10 वर्षीय काश्विक और महिला यात्री चारू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। रामकुमार और कमलेश अपने बेटे आदित्य भार्गव की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। आदित्य की 12 अप्रैल को ओंकारेश्वर में नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। 17 अप्रैल को उसका शव मिला, जिसके बाद परिवार अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज रवाना हुआ था।

घाटी में डोली धरती, लगे इतनी तीव्रता के झटके; घरों से बाहर निकले लोग


प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है, जिससे गाड़ी डंपर से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि हाईवे पर इस तरह खड़े भारी वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। घटनास्थल का मुआयना कर ट्रक और कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।